फिरोजाबाद (ईएमएस) जिले के थाना रामगढ़ क्षेत्र में मासूम बच्ची से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सुहेल के रूप में हुई है, जो कोहिनूर रोड़ का रहने वाला है। यह वारदात को अंजाम देने के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जब दबिश दी तो आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दरोगा राजकुमार के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने जबाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें आरोपी सुहेल के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अवस्था में आरोपी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए हैं। मुठभेड़ थाना रामगढ़ पुलिस की टीम और आरोपी के बीच हुई। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पांच साल की एक मासूम के पिता ने खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस हस्मत नगर गयी थी तभी आरोपी ने फायरिंग कर दी और गोली दारोगा राजकुमार के हाथ मे लगी। जबाबी फायरिंग में सुहैल को भी गोली लगी है।