राज्य
08-Jul-2025
...


- बिजली गिरने से पहले लोगों को अलर्ट करेगा दामिनी एप भोपाल (ईएमएस)। मानसून ने मध्यप्रदेश में जोरदार दस्तक दे दी है। पूरे प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। वहीं, इस मौसम में आंधी,बाढ़ और आसमानी बिजली गिरने की घटनाएं भी होती हैं। इस बार ज्योतिष के अनुसार विचित्र वर्षा होगी। मेघमाला ग्रंथ के आधार पर ज्योतिषियों की भविष्यवाणी कहती है विचित्र वर्षा में बिजली गिरने की स्थितियां ज्यादा बनेंगी। ये योग हवा का प्रतिशत अधिक और जल का प्रतिशत कम होने के कारण बन रहा है। हर साल बरसात के सीजन में बिजली गिरने के कारण जन और पशुहानि के मामले में सामने आते हैं। ज्योतिष कहता है कि इस बार बारिश के साथ बिजली का खतरा बढ़ा है। ऐसे में आप मौसम विभाग के दामिनी एपिलेकशन पर उपयोग कर सकते हैं। दरअसल मौसम विभाग ने बिजली गिरने की घटनाओं की संभावनाओं को लेकर एक एपिलेकशन बनायी है। इसे दामिनी नाम दिया गया है। इसका उपयोग कर बिजली गिरने की घटनाओं से सतर्क रह सकते हैं। दामिनी एप से पल-पल की जानकारी मौसम विभाग का दामिनी एप विशेषकर बिजली गिरने की घटनाओं को लेकर बनाया गया है। इसमें बिजली गिरने की आशंका देखी जा सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार विभाग द्वारा तैयार किए गए एप का नाम दामिनी एप है। जब खराब मौसम की स्थिति बनती है। काले घने बादल होते हैं तो इस दौरान कई जगहों पर बिजली गिरती है। दामिनी एप में पल-पल की जानकारी अपडेट होती रहती है। आप अपनी लोकेशन के हिसाब से बिजली गिरने की आशंका का पता लगा सकते हैं। आप दामिनी एप को मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। दामिनी एप बिजली गिरने से लोगों को सावधान करने के लिए मौसम विज्ञान विभाग संस्थान पुणे ने विकसित किया है। इस एप के जरिए खासतौर पर बारिश के दिनों में बिजली गिरने की सटीक और सही जानकारी मिल जाती है। नेटवर्क के आधार पर दामिनी ऐप को विकसित किया गया है, जो 40 किलोमीटर की दायरे में बिजली गिरने के संभावित स्थान की जानकारी देता है। बिजली गिरने की गडग़ड़ाहट के साथ ही वज्रपात की स्पीड को भी यह दामिनी एप बताता है। ज्योतिष के अनुसार बारिश के योग ज्योतिषी पंडित विनोद गौतम कहते हैं कि देखा जाए तो संपूर्ण मध्यक्षेत्र में जब मानसून आता है, मेघ का आगमन होता है। मेघ के अधिपति देवता संवत 2082 के सूर्य है। ग्रंथ के अनुसार वर्षा के विचार और अन्य ग्रहों की स्थिति के अनुसार वर्षा की स्थितियां इस वर्ष सामान्य हैं। वर्षा का वाहन नौका है, देखा जाए तो नीलक नाम मेघ इस साल वर्षा कराएंगे। मेघों का आगमन में हवा का प्रतिशत अधिक और जल का प्रतिशत कम होने के कारण विचित्र वर्षा के योग बन रहे हैं। इस साल बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादा ज्योतिष के अनुसार इस बार बारिश के मौसम में बिजली गिरने की घटना ज्यादा होगीं। सूर्य से मंगल की स्थितियां आगे चल रही हैं। अंगारक स्थितियां आगे होने के कारण ज्योतिषी पंडित विनोद गौतम बताते हैं कि मेघमाला ग्रंथ के अनुसार इस साल बिजली गिरने की घटनाएं ज्यादा होंगी। साथ ही अन्य स्थितियों में गुरु, शुक्र और चंद्र की युतियां बनी हुई हैं। सूर्य गुरु और चंद्र शुक्र की युतियों के कारण वर्षा सामान्य रहेगी। कहीं-कहीं बाढ़ से विचित्र वर्षा के योग बनेंगे, जिससे बहुत ज्यादा त्रासदी कुछ क्षेत्रों में हो सकती है। चूंकि ये रुद्र ऋषि का 13 वां वर्ष चल रहा है, इसलिए हमें विशेष सावधानी की आवश्यकता है। विनोद / 08 जुलाई 25