राज्य
11-Jul-2025


जबलपुर, (ईएमएस)। पाटन थानांतर्गत ग्राम डूडी पाटन में कल एक महिला ने घर का कमरा बंद कर छत में लगी बल्ली से साउ़ी बांधकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन महिला को फंदे पर लटका देख साड़ी काटकर नीचे उतारे और इलाज कराने उसे पाटन अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत करार दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। पाटन पुलिस ने बताया कि कल ग्राम डूडी पाटन में यशवंत सिंह अपने चचेरे भाई लखन सिंह से बात कर रहा था। तभी यशवंत की मां सावित्रीबाई ने आवाज लगाई कि कमरे से चावल निकालना है। बहू अनीता का कमरा अंदर से बंद है। कोई आवाज नहीं आ रही है। यशवंत व लाखन सिंह ने कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई। दोनो कमरे की दीवार फांदकर अंदर पहुंचे तो देखा कि यशवंत की पत्नी अनीता सिंह लोधी बल्ली से साड़ी के फंदे पर लटकी थी। साड़ी काटकर अनीता को नीचे उतारा तो वह बेहोश थी। जिसे तत्काल पाटन अस्पताल ले गये। जहां डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत करार दिया। सुनील साहू / मोनिका / 11 जुलाई 2025/ 01.39