राज्य
11-Jul-2025


नई दिल्ली (ईएमएस)। सावन के पहले दिन भी मानसूनी बारिश में दक्षिणी दिल्ली सराबोर रही। सुबह हुई वर्षा के चलते तुगलकाबाद गांव, संगम विहार, देवली, सैनिक फार्म, फतेहपुर बेरी, आयानगर, सुल्तानपुर आदि इलाकों में पानी भर गया। सावन के पहले दिन शिवालयों में जाने वाले भक्तों को परेशानी उठानी पड़ी। दक्षिणी दिल्ली के तुगलकाबाद गांव में भी पानी भर गया। दिल्ली सरकार जलजमाव से निबटने का दावा तो कर रही थी, पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी के ही गांव में केंद्रीय विद्यालय के सामने घुटने भर लगा पानी धरातल पर इन दावों को आईना भी दिखाती है। हालांकि, एक दिन पहले ही दक्षिणी दिल्ली के अधचिनी गांव में एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि वर्षों से जल निकासी की व्यवस्था ध्वस्त थी। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/11/ जुलाई /2025