व्यापार
11-Jul-2025


मुंबई(ईएमएस)। चांदी का दाम शुक्रवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार एक किलो चांदी की कीमत शुक्रवार को 2,366 रुपए बढक़र 1,10,300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है। गुरूवार को ये 1,07,934 रुपए पर थी। वहीं, 24 कैरेट सोने के दाम में भी तेजी है। ये 427 रुपए महंगा होकर 97,473 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। कल सोने का दाम 97,046 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इससे पहले 18 जून को चांदी ने 1,09,550 और सोने ने 99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था। विनोद उपाध्याय / 11 जुलाई, 2025