पटना, (ईएमएस)। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में अधिकारियों का तबादला चल रहा है। अब 12 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इस संदर्भ में गृह विभाग ने अधिसूचनाभी जारी कर दिया। इसके मुताबिक 2020 बैच के आईपीएस अधिकारी और वर्तमान में पुलिस अधीक्षक सारण (ग्रामीण) शिखर चौधरी का तबादला कटिहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के पद पर किया गया है। जबकि 2018 बैच के भारतीय पुलिस प्रशासनिक सेवा अधिकारी और वर्तमान में कटिहार के एसपी वैभव शर्मा का एसपी अनुसंधान नियंत्रण कक्ष, अपराध अनुसंधान विभाग पटना में तबादला किया गया है। वहीं 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी मिथिलेश कुमार को पुलिस मुख्यालय पटना में तबादला किया गया है। 2016 बैच के शैशव यादव का पुलिस प्रशिक्षण केंद्र डुमरांव में प्राचार्य के पद पर तबादला किया गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी नवजोत सिमी का बेगूसराय बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 19 में किया गया है। भारतीय पुलिस सेवा के 2018 बैच के मनोज कुमार का तबादला बेगूसराय के बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 8 में किया गया है। 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी महेंद्र कुमार बसंत्री का तबादला गृह रक्षा वाहिनी पटना में किया गया है। 2018 बैच के ही संजय कुमार का तबादला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सारण के पद पर किया गया है। 2021 बैच के मोहिबुल्लाह अंसारी का तबादला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -1 नगर पटना में किया गया है। 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी अखिलेश झा का तबादला अनुमंडल पुलिस अधिकारी-1 डेहरी रोहतास में किया गया है। 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी शिवम धाकड़ का तबादला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 दानापुर पटना में किया गया है। 2022 बैच की दिव्यांजलि जायसवाल का तबादला सहायक पुलिस अधीक्षक अपराध अनुसंधान विभाग पटना में किया गया है। संतोष झा- ११ जुलाई/२०२५/ईएमएस