ज़रा हटके
12-Jul-2025
...


- कोलंबिया में मिले अवशेष, 14 फीट लंबा और एक टन था वजन बोगोटा (ईएमएस)। हमें आज तक यही पता है कि एनाकोंडा और अजगर दुनिया के सबसे बड़े सांप हैं, लेकिन कोलंबिया में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे सांप के अवशेष खोजे हैं जिनका आकार कुल 14 मीटर लंबा बताया जा रहा है। इतना ही नहीं, इस सांप का वजन एक टन होने की बात सामने आई है। इस सांप को टाइटेनोबोआ सेरेजोनेसिस नाम दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैज्ञानिकों का कहना है कि टाइटेनोबोआ करीब 58 मिलियन यानी 500 करोड़ से भी ज्‍यादा साल पहले पृथ्‍वी पर पाए जाते थे। इस सांप को अबतक पृथ्‍वी का सबसे बड़ा और सबसे भारी सांप बताया जा रहा है। टाइटेनोबोआ को कोलंबिया के सेरेजोन कोयला खदान में पाया गया। दावा किया जा रहा है कि ये सांप पैलियोसीन युग के दौरान था। यह पृथ्वी के इतिहास का एक अहम समय था। यह काल पृथ्‍वी से डायनासोर के विलुप्त होने के बाद आया था। टाइटेनोबोआ को इसका विशाल आकार अलग बनाता है, साथ ही उस जमाने में सांपों के जीवित रहने के लिए उपलब्‍ध वातावरण की भी जानकारी देती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रजाति 2009 तक विज्ञान के लिए अज्ञात थी। तब उत्तरी कोलंबिया में सेरेजोन कोयला खदान में जीवाश्मों का पता लगाया गया था। इस खोज ने सरीसृपों के विकास और बड़े पैमाने पर विलुप्त होने के बाद उभरे ट्रॉपिकल वेदर पर हमारी समझ को बदल दिया है। वैज्ञानिकों का मानना है कि टाइटेनोबोआ सांप 58 से 60 मिलियन साल पहले पृथ्वी पर घूमा करता था। तब डायनासोर के लुप्त होने के बाद। इसके अवशेष उस जगह पर पाए गए जो कभी गीला और दलदली जगह थी। अब वहां सेरेजोन खदान है। यह स्थल पैलियोसीन का अध्ययन करने वाले जीवाश्म विज्ञानियों के लिए एक खजाना बन गया है, जो प्रारंभिक उष्णकटिबंधीय जीवन की समृद्ध विविधता को दर्शाता है। गर्मी और नमी से भरपूर प्राचीन वर्षावन ने टाइटेनोबोआ जैसे ठंडे खून वाले जानवरों को ऐसे असाधारण आकार में बढ़ने का एकदम सही वातावरण देता है। सिराज/ईएमएस 12 जुलाई 2025