हैदराबाद(ईएमएस)। सन ऑफ सत्यमूर्ति, टेंपर, येवडू जैसी मशहूर फिल्मों में विलेन की भूमिका निभाने वाले साउथ के पॉपुलर विलेन कोटा श्रीनिवास का रविवार को निधन हो गया है। एक्टर की उम्र 83 साल थी। उन्होंने 10 जुलाई को अपना 83वां जन्मदिन मनाया था। एक्टर लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कोटा श्रीनिवास ने हैदराबाद के जुबली हिल स्थित बंगले में तडक़े सुबह आखिरी सांसें लीं। कोटा श्रीनिवास ने तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और हिंदी भाषा में करीब 750 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। 2015 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। सफल फिल्मी करियर के अलावा कोटा श्रीनिवास राजनीति में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। साल 1विनोद उपाध्याय / 13 जुलाई, 2025 से 2004 तक वह आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा ईस्ट के विधायक रहे हैं। विनोद उपाध्याय / 13 जुलाई, 2025