जबलपुर, (ईएमएस)। मद्रास हाई कोर्ट के पदस्थ न्यायमूर्ति विवेक कुमार सिंह को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में न्यायाधीश के रूप में स्थानांतरित किया गया है। इस संबंध मेें भारत शासन, विधि व न्याय मंत्रालय, न्याय विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार भारत के संविधान में दी गई व्यवस्था के अंतर्गत राष्ट्रपति ने नवीन पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। न्यायमूर्ति सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से अपनी वकालत शुरू की थी। वे दीवानी और फौजदारी मामलों में वकालत करते थे। उन्हें 22 सितंबर, 2017 को इलाहाबाद हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। छह सितंबर, 2019 को वहीं स्थायी न्यायाधीश बने। 23 नवंबर, 2023 को उनका मद्रास हाई कोर्ट स्थानांतरण हुआ था। अब वे मप्र हाई कोर्ट आ रहे हैं। सुनील साहू / शहबाज / 14 जुलाई 2025/ 09.00