अंतर्राष्ट्रीय
15-Jul-2025
...


पाकिस्तान में मानव आबादी का विस्फोट होने की उम्मीद लंदन (ईएमएस)। प्यू रिसर्च के मुताबिक, आने वाले दशकों में भारतीय आबादी की तस्वीर पूरी तरह से बदलने वाली है। वर्तमान में भारत दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला देश है, लेकिन भविष्य में इसकी युवा आबादी में कमी होगी और जनसंख्या वृद्धि की दर धीमी होगी। अनुमान है कि वर्ष 2061 तक भारत की आबादी बढ़कर 1.7 अरब होगी। लेकिन उसके बाद यह धीरे-धीरे गिरने लगेगी और वर्ष 2100 में 1.5 अरब रह जाएगी। वहीं इसके विपरीत, वर्ष 2100 में चीन की आबादी मात्र केवल 63 करोड़ रहेगी। इसका मुख्य कारण चीन की लंबे समय से चली आ रही एक बच्चा नीति है, इस लोगों ने आत्मसात कर लिया है। भले ही चीन सरकार ने अब नीति को बदल कर जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित कर रही है, लेकिन चीनी अब अधिक बच्चे पैदा करने को लेकर उत्सुक नहीं हैं। दिलचस्प बात यह है कि 2100 तक भारत की जनसंख्या चीन के दोगुने से भी अधिक होगी, भले ही भारत की आबादी में कमी आएगी। वहीं, पाकिस्तान में मानव आबादी का विस्फोट होने की उम्मीद है। प्यू रिसर्च के अनुसार, वर्ष 2100 में दुनिया की आबादी की वृद्धि में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी पांच देशों- कॉन्गो, इथियोपिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान और तंजानिया की रहेगी। पाकिस्तान में आबादी को नियंत्रित करने के उपायों की कमी है, जिसका कारण अशिक्षा और गरीबी सहित कई कारक हैं। नाइजीरिया और इथियोपिया भी दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले 10 देशों में शामिल हो सकते और आने वाले दशकों में अफ्रीकी देश ही दुनिया में सबसे युवा आबादी रहेगी। वैश्विक स्तर पर, वर्ष 2100 तक दुनिया की औसत आयु बढ़कर 42 साल हो जाएगी, जो वर्तमान में 31 वर्ष है। इसके अलावा, 2.4 अरब लोग 65 साल या उससे अधिक आयु के हो सकते हैं, जिससे स्वास्थ्य संकट पैदा हो सकता है। आशीष/ईएमएस 15 जुलाई 2025