राज्य
16-Jul-2025


-राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव ने किया स्वागत भोपाल(ईएमएस)। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मनोनीत मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा का बुधवार दोपहर को राजभवन आगमन हुआ। न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा का राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर राजभवन के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी मनोनीत न्यायमूर्ति श्री सचदेवा का स्वागत किया। विदित हो कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल 17 जुलाई को प्रात: 10 बजे राजभवन के सांदीपनि सभागार में न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधिपति पद की शपथ दिलाएंगे। विनोद उपाध्याय / 16 जुलाई, 2025