रायपुर,(ईएमएस)। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 2 क्षेत्र में जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लावनिया की उपस्थिति में गन्दगी फैलाने से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत की वस्तुस्थिति की जानकारी लेने विभिन्न दुकानों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान गन्दगी से सम्बंधित प्राप्त जनशिकायत स्थल पर सही पाए जाने पर सम्बंधित 4 दुकानों में गन्दगी मिलने पर संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 3500 रूपये ई जुर्माना किया गया। इसमें एक दुकान संचालक पर 2000 रूपये और अन्य 3 दुकान संचालकों पर 500-500 रूपये का ई जुर्माना किया गया। इसी तरह जोन 8 के अंतर्गत 4 दुकानों में गन्दगी मिलने पर संचालकों को भविष्य के लिए कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कुल 3200 रूपये ई जुर्माना किया गया। इसमें एक दुकान संचालक पर 2000 रूपये और अन्य 2 दुकान संचालकों पर 500-500 रूपये और एक दुकान संचालक पर 200 रूपये का ई जुर्माना किया गया। सत्यप्रकाश/किसुन/16 जुलाई 2025