राष्ट्रीय
16-Jul-2025
...


:: इंदौर-मुंबई रूट पर नई ट्रेन के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र :: इंदौर (ईएमएस)। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर इंदौर और मुंबई के बीच यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए एक अतिरिक्त ट्रेन सेवा शुरू करने का अनुरोध किया है। अपने पत्र में श्रीमती महाजन ने बताया कि वर्तमान में इंदौर और मुंबई के बीच केवल दो यात्री गाड़ियाँ, अवंतिका एक्सप्रेस (दैनिक) और दुरंतो (सप्ताह में दो दिन) संचालित होती हैं। उन्होंने यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए इस मार्ग पर वंदे भारत या कोई अन्य तेज गति की सेवा शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया है। श्रीमती महाजन ने यह भी सुझाव दिया कि यदि तत्काल नई ट्रेन सेवा संभव न हो, तो वर्तमान में चल रही दुरंतो एक्सप्रेस को प्रतिदिन संचालित किया जाए और यदि आवश्यक हो तो इसके समय में परिवर्तन भी किया जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रेल मंत्री उनके इस सुझाव का उचित परीक्षण करेंगे। प्रकाश/26 जुलाई 2025