21-Jul-2025


कोरबा (ईएमएस) वन मंडल कोरबा के कुदमुरा रेंज में घूम रहे 22 में से 17 हाथी पसरखेत रेंज पहुंच गए हैं। 5 हाथी अभी भी कुदमुरा रेंज में ही है। इसमें दो दंतैल हाथी भी शामिल बताये जा रहे हैं। जो पूर्व में एक महिला को कुचलकर मार चुके हैं। वन विभाग ने आसपास के ग्रामो में मुनादी करा दी है। हाथियों का झुंड अब आगे बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए वन विभाग की टीम को सतर्क रहने कहा गया है। एसडीओ एस.के. सोनी ने बताया कि हाथी अभी धरमजयगढ़ वन मंडल की सीमा में हैं। इसलिए वहां भी निगरानी की जा रही है। कटघोरा वन मंडल में 46 हाथी घूम रहे हैं। जिसमें से केंदई रेंज के परला में 25 हाथी हैं। एतमानगर रेंज में 20 हाथी गुरसिया जंगल में घूम रहे हैं। 21 जुलाई / मित्तल