क्षेत्रीय
30-Jul-2025


भिंड ( ईएमएस ) जिले के लहार थाना क्षेत्र में पुरानी चुंगी के पास बुधवार को दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। इस घटना में गोली लगने से 46 वर्षीय मोनू चौधरी की मौके पर मौत हो गई।। पुलिस के मुताबिक, विवाद की शुरुआत गाली-गलौज से हुई थी जो बाद में गोलीबारी में बदल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार मोनू चौधरी और दुबे परिवार के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार को मोनू जैसे ही अपने घर की ओर जा रहा था, तभी दुबे परिवार के लड़कों ने उसे गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर युवकों ने आरोप लगाया कि मोनू का परिवार संजीव चौधरी का पक्ष ले रहा है। इसी बात पर दोनों ओर से तकरार बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शुरुआत में दुबे पक्ष के युवकों ने हवाई फायर किए। जैसे ही यह सूचना मोनू के परिजनों और समर्थकों को लगी, वे भी हथियार लेकर पहुंच गए। इसके बाद करीब 20 मिनट तक दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग चली, जिसमें मोनू चौधरी को गोली लगी और उसकी मौत हो गई पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है |

खबरें और भी हैं