मुंबई,(ईएमएस)। ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए एक नए पर्यटन अभियान की घोषणा की है, जिसका नाम है कम एंड से जी-डे। इस 13 करोड़ डॉलर (करीब 1080 करोड़) के अभियान के लिए, महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा को भारत के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया है। यह अभियान, जो 7 अगस्त को चीन से शुरू होगा, पर्यटकों को ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां बिताने और अपने यात्रा की योजना बनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। चीन के बाद, इस इस साल के अंत तक भारत, अमेरिका और ब्रिटेन जैसे प्रमुख बाजारों में लांच किया जाएगा। कम एंड से जी-डे अभियान का यह दूसरा चरण है, जिसका पहला चरण अक्टूबर 2022 में शुरू किया गया था। यह अभियान अगले दो साल तक चलेगा, और इसके पूरा होने तक ऑस्ट्रेलियाई सरकार इसमें कुल 25 करोड़ (करीब 2080 करोड़) का निवेश कर चुकी होगी। आशीष दुबे / 04 अगस्त 2025