-जैसे गुंडे करते हैं वैसा अमेरिका में ट्रंप प्रशासन की कारगुजारी न्यूयॉर्क (ईएमएस) । अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रवासियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने प्रवासियों पर दबाव बनाने के लिए एक नई गैर कानूनी रणनीति अपनाई है। जिसमें शरण मांगने वाले माता-पिता को दो ऑप्शन दिए जा रहे हैं। प्रवासियों से कहा जा रहा है, कि वह सरकार के आदेश को माने, अमेरिका छोड़ दें। यदि नहीं मानेंगे तो उन्हें बच्चों से अलग कर दिया जाएगा। ट्रंप सरकार की फैमिली सिपरेशन नीति का यह नया वर्जन है। जो डकैत और गुंडो की तरह है।बच्चों को आधार बनाकर प्रवासियों को अमेरिका से बेदखल किया जा रहा है। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार सरकारी दस्तावेजों और केस फाइलों के आधार पर उन्होंने 9 परिवारों को खोजा है।जो ट्रंप प्रशासन की इस अवैध नीति का शिकार बने हैं। बच्चों के कारण प्रवासियों को अमेरिका छोड़ना पड़ा है।जिन्होंने अमेरिका नहीं छोड़ा, उनके बच्चों को उनके परिवार से अलग कर दिया गया। ऐसा अमानवीय व्यवहार अमेरिका में इन दिनों हो रहा है। जिसके कारण अमेरिका के सभी राज्यों में प्रवासियों की रातों की नींद उड़ गई है। उन्हें उनके ही बच्चों से अलग किया जा रहा है। एसजे/07अगस्त2025