खेल
10-Aug-2025


लखनऊ (ईएमएस)। क्रिकेटर यश दयाल की मुश्किलें बढ़ती जा र रही हैं। यश पर यौन उत्पीड़न के दो मामले दर्ज होने के बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने उनके आगामी यूपी टी20 लीग में भाग लेने पर प्रतिबंधित लगा दिया है। यश पर एक नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं और इस मामले में उनकी कभी भी गिरफ्तारी का हो सकती है। जयपुर के सांगानेर सदर पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ ये मामला दर्ज किया गया है। यश पर इससे पहले भी एक युवती ने शादी का झांस देकर पांच साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण का आरोप लगाया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से खेलते हैं। आईपीएल के 2025 सत्र में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है हालांकि अब जिस प्रकार के गंभीर आरोप उनपर लगे है। उसमें उनका करियर समाप्त हो सकता है। इस क्रिकेटर को लीग से बाहर करने का यूपीसीए का फैसला आरोपों की गंभीरता और खेल में अनुशासन को लेकर बोर्ड की प्रतिबद्धता को दिखाता है। यश दयाल ने अपने घरेलू करियर की शुरुआत उत्तर प्रदेश के साथ की थी। उन्होंने 2018 में सीनियर स्तर पर पदार्पण करने से पहले आयु वर्ग के क्रिकेट में बेहतर प्रदर्शन किया था। उन्होंने लिस्ट ए में उत्तर प्रदेश के लिए 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्होंने 9 ओवर में 41 रन देकर 1 विकेट लिया। उन्होंने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ डेब्यू करते हु उन्होंने 2 विकेट लिए। अपने पहले रणजी सीजन में यश ने 8 मैचों में 2.87 की इकॉनमी रेट से 30 विकेट लिए और उस सीजन में उत्तर प्रदेश के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। इसके बाद टी20 में डेब्यू करते हुए 2018-19 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। ईएमएस 10 आगस्त 2025