क्षेत्रीय
13-Aug-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। राजधानी के ईटंखेड़ी थाना इलाके से लापता हुए युवक की लाश रातीबढ़ पुलिस ने भदभदा पुल के नीचे बड़े तालाब से बरामद की है। परिवार वालो ने पुलिस को बताया की मृतक रविवार रात घर से फोन पर मंगेतर से बातचीत करता हुआ बाहर गया इसके बाद वापस नहीं लौटा। बाद में परिवार वालो ने उसकी खोजबीन करते हुए कई बार उसे फोन लगाया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। परेशान परिवार वालो ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत ईटखेड़ी पुलिस से की थी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान आदर्श नगर लांबाखेड़ा में रहने वाला साजिद अंसारी पिता रफीक अंसारी (30) के रुप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार वालो ने पुलिस को बताया की चार बहनों में सबसे छोटा था, साजिद कारपेंटरी का काम करता था। उसकी बीते काफी समय से एक युवती से नजदीकियां थी, उन दोनों के बीच रोजाना ही फोन पर लंबी बातचीत होती थी। परिवार वालो ने उसकी पंसद की उसी लड़की से 15 दिन पहले रिश्ता तय करते हुए एंगेजमेंट कर दी थी। दोनो की शादी अगले साल होना तय की गई थी। रविवार को साजिद मंगेतर से फोन पर बात करते हुए घर से बाहर चला गया था, इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। देर रात तक जब वह वापस नहीं आया तब परिवार वालो ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसकी कोई जानकारी नहीं मिलने और फोन लगातार बंद आने पर ईटखेड़ी थाने जाकर शिकायत की। बुधवार अलसुबह सूचना मिलने पर रातीबड़ पुलिस ने साजिद का शव तालाब में मिलने की जानकारी दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनो ने शव की शिनाख्त कर ली। रातीबढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए आगे की जॉच शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है की मौत के कारणो का खुलासा पीएम रिर्पोट आने के बाद ही हो सकेगा, शुरुआती जॉच के आधार पर फिलहाल पुलिस को मामला आत्महत्या से जुड़ा नजर आ रहा है। आगे की जॉच में पुलिस मृतक के परिवार वालो के डिटेल बयान दर्ज करने के साथ ही उसके मोबाइल की पड़ताल करेगी। छानबीन पूरी होने के बाद ही सही कारणो का खुलासा हो सकेगा जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की दिशा तय की जायेगी। जुनेद / 13 अगस्त