अंतर्राष्ट्रीय
16-Aug-2025


वाशिंगटन,(ईएमएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अनुसार, यूक्रेन युद्ध पर रूसी राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन के साथ बैठक के बाद उन्होंने रूसी तेल खरीदने वाले देशों पर तत्काल माध्यमिक प्रतिबंध लगाने की अपनी योजना को टाल दिया है। यह भारत के लिए एक तरह की राहत है, जो रूस से तेल का एक प्रमुख खरीदार है। दरअसल ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि वे अभी रूस के व्यापारिक साझेदारों पर प्रतिबंध लगाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह इस पर दो से तीन सप्ताह के बाद पुनर्विचार कर सकते हैं। इतना ही नहीं ट्रंप ने रूस के साथ हुई अलास्का शिखर सम्मेलन को बहुत अच्छा बताकर 10 में से 10 अंक दिए। इस बैठक के बाद ही उनका रुख़ नरम हुआ है। बात दें कि ट्रंप ने पहले भारत पर 25 प्रतिशत का पारस्परिक शुल्क लगाया था और फिर रूसी तेल खरीदने के कारण भारतीय वस्तुओं पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क लगाकर कुल शुल्क को 50 प्रतिशत कर दिया था। भारत ने यह स्पष्ट किया है कि ट्रंप की धमकियों के बावजूद रूसी तेल का आयात बंद नहीं हुआ है। बात दें कि रूस के साथ हुई बैठक के बाद अमेरिका का रुख़ कुछ हद तक नरम हुआ है, जिसका सीधा फ़ायदा भारत जैसे देशों को मिल रहा है जो रूस से तेल ख़रीदते हैं। आशीष दुबे / 16 अगस्त 2025