राज्य
31-Aug-2025


दिल्ली में अगस्त महीने में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। इस बार अगस्त के महीने में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान पिछले 13 सालों में सबसे कम रहा है। अगस्त का औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। राजधानी दिल्ली में अगस्त महीने में हुई रिकॉर्डतोड़ बारिश का असर तापमान पर भी देखने को मिला है। इस बार अगस्त के महीने में दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान पिछले 13 सालों में सबसे कम रहा है। अगस्त का औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। दिल्ली में इस बार अभी तक बीते मॉनसून के तीनों महीनों में ही सामान्य से ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली के सफदरजंग केंद्र में अब तक 400 मिमी बारिश अगस्त के महीने में हो चुकी है। बीते 14 सालों में अगस्त में हुई यह सबसे ज्यादा बारिश है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि अगस्त के महीने में अभी तक औसत अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। आमतौर पर अगस्त महीने में सफदरजंग का औसत अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रहता है। यानी इस बार अगस्त का महीना सामान्य से एक डिग्री ठंडा रहा है। वहीं, इससे पहले वर्ष 2012 में औसत अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। राजधानी में शनिवार को एक बार फिर यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर गया। पुरानी दिल्ली स्थित पुल के समीप शाम 8 बजे यमुना का जलस्तर 205.52 मीटर रहा जो खतरे के निशान (205.33) से .15 मीटर ज्यादा है। प्रशासन निचले इलाके में रहने वाले लोगों को लगातार बाहर निकाला रहा है ताकि वह यमुना की चपेट में न आए। सरकार द्वारा लोगों के लिए कई जगहों पर राहत शिविर भी बनाए जा चुके हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे रहा था। शनिवार सुबह यह खतरे के निशान के पास पहुंच गया था। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/31/अगस्त/2025