छिंदवाड़ा (ईएमएस)। राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन ने गत दिवस मोहखेड़ के पलाशपानी के एक व्यक्ति द्वारा े तेली साहू समाज और सांसद बंटी साहू पर आपतिजनक बयान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुतला दहन भी किया गया। राष्ट्रिय तेली साहू महासंगठन राष्ट्रिय युवा अध्यक्ष अशोक नोखेलाल साहू,प्रदेश अध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ट यमन साहू, प्रदेश प्रदेशउपाध्यक्ष मनमोहन साहू, उपाध्यक्ष राजनीति प्रकोष्ट विक्की साहू ,प्रदेश संगठन रिंकू साहू ,प्रदेश अपर महामंत्री राजेशसाहू ,जिला अध्यक्ष सोनू मुन्ना लाल साहू, जिला युवा अध्यक्ष मोहन साहू सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी युवा और समाजिक बंधु शामिल हुए। आरेापी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की गई। ईएमएस/मोहने/ 01 सितंबर 2025