क्षेत्रीय
04-Sep-2025
...


पर्यूषण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म मनाया महाराजपुर (ईएमएस) । मध्यप्रदेश के सागर जिले में देवरी क्षेत्र के ग्राम महाराजपुर में दशलक्षण महापर्व बड़े उत्साह से साथ मनाया जा रहा है। जिसमें श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन छोटा मंदिर में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्यागधर्म मनाया गया। प्रातः काल में अभिषेक, शांतिधारा, पूजन हुई, तदोपरांत पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर पुरानी धर्मशाला में विदुषी सौम्या दीदी एवं साक्षी दीदी द्वारा तत्त्वार्थ सूत्र का वाचन किया गया। जिसमें उत्तम त्याग धर्म के आठवें दिन सौम्या दीदी एवं साक्षी दीदी ने बताया कि दशलक्षण धर्म में उत्तम त्याग धर्म को आमतौर पर दान करने को ही त्याग कहा व समझा जाता है। लेकिन त्याग और दान में महान् अन्तर है, दान किया जाता है। किसी उद्देश्य के लिए, परोपकार के लिए जबकि त्याग किया जाता है संयम के लिए दान करने से पुण्य बन्ध होता है, त्याग करना धर्म है। धन का लोभ नहीं छूटता वह एक लाख दान में देता है।तो दो लाख कमाने को आतुर रहता है लेकिन त्यागी जो त्याग देता है फिर उसके चक्कर में नहीं रहता। त्याग होता है कषायों का, मोह-राग-द्वेष का अहंकार का त्याग करने से आत्मा को बल मिलता है। मोक्ष मार्ग की वृद्धि होती है।श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन पंचायती बड़ा मंदिर एवं श्री 1008 पार्श्वनाथ जैन छोटा जैन मंदिर (सोधिया मोहल्ला) में समस्त सकल जैन समाज द्वारा पूजन अभिषेक शांतिधारा, विधान कर पुण्यार्जक प्राप्त कर, भैया जी द्वारा दोपहर 2 बजे से तत्त्त्वार्थ सूत्र का वाचन हुआ। जिसमें संयम काल में जिनेन्द्र देव की भक्ति नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर प्रथम जैन दमोह (जैन आइडल विनर) के द्वारा एवं पार्शवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में संगीतकार स्वतंत्र सोनी, नीरज लखेरा, सुमित साहू महाराजपुर द्वारा शाम 7 बजे से महाआरती हुई, रात्रि 8 बजे से विद्वान श्री सम्यक जैन खंडेरी (सांगानेर वाले) द्वारा एवं छोटे मंदिर में विदुषी सौम्या दीदी एवं साक्षी दीदी (सांगानेर वाली) द्वारा प्रवचन हुए, एवं संजय क जैन कलाकार (भोपाल वालों) द्वारा रात्रि 9 बजे से 10 बजे तक कलाकार द्वारा जंबू कुमार का वैराग्य नाटक की प्रस्तुतियां दी एवं छोटे मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का लाभ लिया। सकल दिगम्बर जैन समाज महाराजपुर द्वारा उत्साह पूर्वक पुण्य लाभ लिया। ईएमएस/निखिल सोधिया/04सितंबर2025