मुम्बई (ईएमएस)। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ का मानना है साल 2019 में विश्वकप की तैयारियों के दौरान ही उस समय भारतीय टीम के कोच रहे रवि शास्त्री के अलावा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी भी शुभमन गिल की बल्लेबाजी को देखकर हैरान हो गये थे। शास्त्री तो चाहते थे कि उन्हें उसी समय अंतिम ग्यारह में शामिल किया जाये। बांगर ने कहा, यह शुभमन का पहला सत्र था और वह नेट्स पर बल्लेबाजी करने उतरे। शास्त्री मुख्य कोच थे, कप्तान विराट कोहली थे और धोनी भी टीम में थे। टीम विश्वकप की तैयारी कर रही थी। मैंने शुभमन को गेंदबाजी करना शुरू किया। जब हम गेंद को ऊपर की ओर डालते, तो वह ड्राइव खेलते। बांगर ने यह भी बताया कि कोच शास्त्री गिल को लेकर कितने उत्साहित थे, उन्होंने कहा कि वह गिल को सीधे अंतिम ग्यारह में शामिल करना चाहते थे। उन्होंने आगे तब शुभमन ने अपने पहले ही नेट सत्र में सबको प्रभावित किया था। गिरजा/ईएमएस 08 सितंबर 2025