चंद घंटों में बदला रंग, सफेद से हुआ गुलाबी कोरबा (ईएमएस) कोरबा अंचल के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं अग्रोहा मार्ग निवासी अशोक अग्रवाल के यहां अद्वितीय और आकर्षक राधा रानी पुष्प जिसे स्थल कमल या हिबिस्कस रोजा सिनेसिस भी कहा जाता हैं खिला। फूल का रंग चंद घंटों मे चमत्कारिक रूप से बदल गया। जिसे श्री अग्रवाल ने अपने कैमरे में कैद किया हैं, इस फूल के रंग बदलने की क्षमता इसे अद्वितीय और आकर्षक फूल बनाती है। 8 सितंबर को सुबह 6 फूल सफेद रंग में खिला था, किंतु दोपहर 2 बजे तक यह पूरी तरह से गुलाबी हो गया। निश्चित की यह प्रकृति का एक चमत्कार है। यह फूल भगवान कृष्ण और राधा रानी की प्रेम कहानी से जुड़ा हुआ है। अक्सर पूजा पाठ अनुष्ठानों में इस पवित्र फूल का उपयोग किया जाता हैं। 09 सितंबर / मित्तल