09-Sep-2025


देहरादून (ईएमएस)। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन से जुड़े हुए कर्मचारियों ने अपनी चार सूत्रीय मांगों के समाधान के लिए प्रदर्शन कर धरना दिया। यहां यूनियन के नगर अध्यक्ष सोनू खैरवाल के संयुक्त नेतृत्व में सफाई कर्मचारी गांधी पार्क के बाहर इकटठा हुए और अपनी मांगों के समाधान के लिए प्रदर्शन कर धरने पर बैठ गये। यूनियन के राष्ट्रीय संगठन महासचिव चैधरी नरेश वैध ने कहा है कि सफाई कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे है कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत कराये जाने के बाद भी समस्यायें जस की तस है। उन्होंने कहा कि यूनियन के चुनाव नहीं कराये जा रहे है जिससे कर्मचारियों का मानसिक व शारीरिक शोषण किया जा रहा है और ऐसा प्रतीत होता है कि आज भी भ्रष्टाचार चरम पर है। वैध ने कहा कि यदि पन्द्रह दिनों के भीतर यूनियन के चुनाव नहीं कराये गये तो सफाई कर्मचारी उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगें। वैध ने कहा कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का खुला शोषण हो रहा है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस अवसर पर अनेक सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/09 सितम्बर 2025