देहरादून (ईएमएस)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव महेश जोशी ने कहा कि पर्वतराज हिमालय राष्ट्र के माथे का मुकुट है जो हमें प्राण वायु के रूप में स्वच्छ हवा स्वच्छ जल देता है। उन्होंने कहा कि हिमालय से छेड़छाड़ से ही आपदायें आ रही है जो चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि हिमालय जो कि जीवनदायिनी गंगा यमुना जैसी नदियां संपूर्ण राष्ट्र की तारनहार है। उन्होंने कहा कि जड़ी बूटी का अपार भंडार है यहां के खाद्यान्न फल सब्जी गुणकारी रोगनाशनी है। जोशी ने कहा कि आज मानव ने निज स्वार्थ हिमालय का दोहन किया है। उनका कहना है कि अनियोजित विकास से हिमालय के प्रकोप झेलना पड़ रहा। जोशी ने कहा है कि हिमालय के संरक्षण संवर्धन के प्रयास होने चाहिए हिमालय बचेगा तभी मानव सभ्यता बचेगी । उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिग की वजह से जहां तेजी से जलवायु परिवर्तन हो रहा आपदाएं आ रही है। शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/09 सितम्बर 2025