अंतर्राष्ट्रीय
12-Sep-2025
...


वॉशिंगटन (ईएमएस)। अमेरिकी राइट विंग नेता और टर्निंग पॉइंट यूएसए के मुखिया चार्ली किर्क की एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई। किर्की की हत्या से राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अमेरिकी दक्षिणपंथी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क उन प्रभावशाली लोगों के समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एजेंडे को आगे बढ़ाने में मदद की। राइट विंग वाले युवाओं को प्रेरित किया। चार्ली किर्क इलिनोइस के मूल निवासी थे। उन्होंने 18 साल की उम्र में राइट विंग छात्र समूह टर्निंग पॉइंट यूएसए की सह-स्थापना की और ट्रंप के शासनकाल में रिपब्लिकन पार्टी में एक उभरते सितारे के रूप में उभरे। बुधवार को एक विदेशी भाषण दौरे से अमेरिका लौटे ही थे कि उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 31 वर्ष के थे। चार्ली किर्क डोनाल्ड ट्रंप के राजनीतिक अभियान का अहम हिस्सा थे। डोनाल्ड ट्रंप ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश में युवाओं के दिल को चार्ली से बेहतर कोई नहीं समझ सकता था। किर्क सभी के पसंदीदा थे, खासकर मेरे। किर्क ने ट्रंप को युवा वोटर्स से जोड़ने में मदद की, और उनकी मौत से रिपब्लिकन पार्टी में खालीपन आ गया है। टर्निंग पॉइंट यूएसए अब बिना अपने संस्थापक के आगे बढ़ना होगा, जो ट्रंप के 2028 चुनावी रणनीति को प्रभावित कर सकता है। बहरहाल, ट्रंप ने कर्क के सम्मान में झंडे आधे झुके रखने का आदेश दिया। बता दें कि यह घटना 10 सितंबर 2025 को यूटा वैली यूनिवर्सिटी में हुई, जहां किर्क एक आउटडोर इवेंट में भाग ले रहे थे। इस हत्या से अमेरिका में हड़कंप मच गया है। चार्ली किर्क की हत्या को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चार्ली किर्क ट्रंप के बेहद करीबी सहयोगी थे। युवा मतदाताओं को प्रभावित करने में अहम भूमिका निभाते थे। इतना ही नहीं, ट्रंप की जीत में उन्होंने बड़ा रोल प्ले किया था। फिलहाल, एफबीआई ने संदिग्ध को हिरासत में लिया है। चार्ली किर्क कौन थे? 31 साल चार्ली किर्क एक प्रमुख राइट विंग कार्यकर्ता थे। किर्क डोनाल्ड ट्रंप के प्रबल समर्थक थे। 2024 के चुनाव में उनकी टीम का हिस्सा रहे। डोनाल्ड ट्रंप के वे इतने खास थे कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने उन्हें युवाओं का दिल समझने वाला व्यक्ति कहा था। कारण कि चार्ली किर्क की युवाओं पर पकड़ अच्छी थी। किर्क इजरायल के भी बड़े समर्थक थे। इसके लिए इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन्हें ‘इजरायल का शेर-दिल दोस्त’ बताया था। किर्क के परिवार में उनकी पत्नी एरिका, जो पूर्व मिस एरिजोना यूएसए सौंदर्य प्रतियोगिता विजेता हैं, और उनके दो बच्चे हैं। वीरेंद्र/ईएमएस 12 सितंबर 2025