राष्ट्रीय
13-Sep-2025
...


-पीएम मोदी ने सभी संगठनों से की अपील, शांति का रास्ता अपनाएं इंफाल/चुराचांदपुर,(ईएमएस)। मणिपुर में पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड से जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी का राज्य में मई, 2023 में हिंसा भड़कने के बाद यह पहला दौरा है। पीएम मोदी मणिपुर में पहले चुराचांदपुर गए। कुकी बहुल यह इलाका हिंसा में सबसे ज्यादा प्रभावित था। उन्होंने यहां बुजुर्गों और बच्चों से बातचीत की। उनके साथ राज्यपाल अजय कुमार भल्ला भी मौजूद थे। इसी दौरान पीएम ने 14 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 7,300 करोड़ रुपए है। इनमें ड्रेनेज सिस्टम, महिला छात्रावास, स्कूल और सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। पीएम ने चुराचांदपुर में 7,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की नींव रखी। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मणिपुर की यह धरती हौसलों और हिम्मत की धरती है। दुर्भाग्य से हिंसा ने इस इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था। पीएम ने कहा कि मैं सभी संगठनों से अपील करूंगा कि शांति के रास्ते पर आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करें। अपने बच्चों का भविष्य तय करें। मैं आपसे वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं। भारत सरकार आपके साथ है। पीएम मोदी चुराचांदपुर में कार्यक्रम के बाद इंफाल रवाना हुए। इंफाल मैतेई बहुल इलाका है। 2023 में हिंसा के बाद कुकी का इंफाल और मैतेई का चुराचांदपुर में आना-जाना बंद है। पीएम मोदी 1988 में राजीव गांधी के बाद चुराचांदपुर जाने वाले पहले पीएम हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर में उम्मीद और विश्वास की नई सुबह दस्तक दे रही है। मणिपुर आशा और उम्मीद की भूमि है। दुर्भाग्य से, हिंसा से इस शानदार इलाके को अपनी चपेट में ले लिया था। कुछ समय पहले, मैं राहत शिविरों में रह रहे प्रभावित लोगों से मिला था। उनसे मिलने के बाद मैं कह सकता हूं कि उम्मीद और विश्वास की नई सुबह मणिपुर में दस्तक दे रही है। उन्होंने मणिपुर के सभी संगठनों से अपील है कि शांति का रास्ता अपनाए, अपने बच्चों का भविष्य तय करें। मैं वादा करता हूं, मैं आपके साथ हूं, भारत सरकार आपके साथ है। मणिपुर के लोगों के साथ है। हम यहां के लोगों की जिंदगी को वापस पटरी पर लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। बेघरों के लिए 7000 घर बनाए गए हैं। 3000 हजार करोड़ का विशेष पैकेज बनाया है। आदिवासी युवाओं की रोजगार की चिंता को दूर करने के लिए लगातार काम किए जा रहे हैं। पीएम ने कहा कि बीते 11 सालों में नॉर्थ ईस्ट में अनेक संघर्ष खत्म हुए हैं। लोगों ने शांति का रास्ता चुना, विकास कार्य हुए हैं। ये भारत सरकार के उन प्रयासों का हिस्सा है, जो संवाद, सम्मान और आपसी समझ को महत्व देते हुए शांति के लिए किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मणिपुर के लिए बजट बढ़ाया गया है। पीएम मोदी ने रैली में कहा- मणिपुर के लोगों को इन परियोजनाओं के लिए बहुत धन्यवाद देता हूं। मणिपुर इंटरनेशनल बॉर्डर से सटा राज्य है। यहां अच्छी सड़कें न होने से परेशानी होती हैं, जो मैं अच्छी तरह से समझता हूं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से यहां कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। हमने रेल बजट दो गुना किया है। यहां गांव-गांव तक सड़कें पहुंचाने पर जोर है। 3700 करोड़ रुपए राज्य पर खर्च किए गए हैं। 8700 करोड़ रुपए से नए हाईवे बनाने का काम चल रहा है। पीएम ने कहा कि मैं जीवन ने इस क्षण में कभी नहीं भूल सकता। मणिपुर को सर झुकाकर प्रणाम करता हूं। मैं यहां के लोगों के जज्बे को सैल्यूट करता हूं। मणिपुर के नाम में ही मणि है, ये वो मणि है, जो आने वाले पूरे नॉर्थ ईस्ट की चमक बढ़ाने वाली है। केंद्र सरकार का प्रयास रहा है कि राज्य को विकास के काम में आगे ले जाए। मैं इसलिए यहां आया हूं। इसी मंच से 7 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया है। सिराज/ईएमएस 13सितंबर25