अंतर्राष्ट्रीय
18-Sep-2025


पेंसिलवेनिया(ईएमएस)। अमेरिका के पेंसिलवेनिया में जांच के दौरान एक हमलावर ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। इसमें 3 पुलिस अधिकारी की मौत हो गई जबकि 2 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। इस घटना की जानकारी पेंसिलवेनिया राज्य पुलिस आयुक्त कर्नल क्रिस्टोफर पेरिस ने दी। गोलीबारी स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के ठीक बाद फिलाडेल्फिया से लगभग 160द्मद्व पूर्व में यॉर्क काउंटी में हुई। घटनास्थल की तस्वीरों में एक पुलिस अधिकारी को मेडिकल हेलिकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया। विनोद उपाध्याय / 18 सितम्बर, 2025