राष्ट्रीय
19-Sep-2025
...


शी चिंनपिग, पुतिन, और बेंजामिन बहुत की साधारण तरीके से नई दिल्ली (ईएमएस)। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। 1950 में गुजरात में पैदा हुए पीएम नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ही हर बार अपना जन्मदिन अलग तरीके से मनाते रहे हैं। इस बार उनका जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने हालिया तनाव के बाद पहली बार पीएम मोदी से उनके जन्मदिन के मौके पर बात कर उन्हें अपना संदेश दिया। आइए जानते हैं कि दुनिया के चर्चित नेता अपना जन्मदिन किस तरह मनाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपना जन्मदिन हाई-प्रोफाइल और भव्य तरीके से मनाने के लिए मशहूर हैं। इसमें देशभक्ति का तड़का भी शामिल होता है। 14 जून 1946 को जन्म ट्रंप का जन्मदिन 2025 में अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के साथ मनाया गया था। इस मौके पर उन्होंने वॉशिंगटन डीसी में एक भव्य सैन्य परेड का आयोजन किया, जिसमें करीब 2 लाख लोगों ने हिस्सा लिया। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम अपना जन्मदिन 9 जनवरी को मनाते हैं। दुनिया में भव्य तरीके से जन्मदिन मनाने वालों में शायद किम का नाम सबसे ऊपर होगा। उनके जन्मदिन पर उत्तर कोरिया में राष्ट्रीय अवकाश होता है। इस मौके पर भव्य रैलियां, आतिशबाजी होती है। किम को जन्मदिन पर महंगे तोहफे लेने का भी शौक है। साल 2023 में पुतिन ने लग्जरी मर्सिडीज कार दी थी। चीनी राष्ट्रपति का जन्मदिन 15 जून को होता है। हालांकि, तमाम नेताओं के उलट शी चिंनपिग अपने जन्मदिन पर किसी तरह के कार्यक्रम का आयोजन नहीं करते और यह बेहद शांति से बीत जाता है। हालांकि, चीन में माओ जेदांग का जन्मदिन भव्यता से मनाया जाता था, लेकिन वर्तमान कम्युनिस्ट नेता व्यक्तिगत आयोजनों से बचते हैं। साल 2023 में शी ने पार्टी की तरफ से आंतरिक बधाई संदेश लिए थे, लेकिन कोई आयोजन नहीं हुआ था। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 7 अक्टूबर 1952 को सोवियत संघ के जमाने में पैदा हुए थे। वे अपने जन्मदिन पर किसी भी तरह की भव्यता से परहेज करते हैं और बेहद ही व्यक्तिगत रूप से अपने जन्मदिन को मनाते हैं। वे जन्मदिन पर सामान्य तौर पर काम करते हुए बिताते हैं, जहां वे दुनियाभर के नेताओं की तरफ से आने वाले आधिकारिक टेलीग्राम और फोन कॉल पर बधाई संदेशों को स्वीकार करते हैं। वहीं, शाम का कार्यक्रम परिवार और बेहद करीबी सहयोगियों के लिए होता है। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी और पारिवार के साथ मनाते हैं। आम तौर पर वे जन्मदिन पर भी प्रधानमंत्री कार्यालय में होकर काम करते हैं। साल 2010 में उनके 61वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी और दोनों बेटे सरप्राइज देने उनके ऑफिस में पहुंच गए थे और उन्हें बधाई दी थी। आशीष/ईएमएस 19 सितंबर 2025