डॉ. यादव बोले - लाल सलाम को आखिरी सलाम बालाघाट (ईएमएस) ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कटंगी में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों के खाते में बोनस ट्रांसफर किया। प्रदेश के 6 लाख 69 हजार 272 किसानों को 377 करोड़ 12 लाख रुपए एक क्लिक से दिए। सीएम ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 812 युवाओं को पुलिस के विशेष सहयोगी दस्ते में भर्ती के लिए नियुक्ति पत्र दिए। इसके अलावा, 244.52 करोड़ रुपए की लागत के 78 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। सीएम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मार्च 2026 में लाल सलाम को आखिरी सलाम। इनको कोई सलाम नहीं करने वाला। इनको कोई मदद नहीं करने वाला। यहां तीन जिलों के करीब 812 जवानों को नियुक्ति पत्र दिए हैं। यहीं के जवान ट्रेनिंग लेकर अपने क्षेत्र की सुरक्षा करें। जो इसमें आड़े आए, उसे रास्ते से हटा दें। सीएम ने कहा कि नालायक कांग्रेसी कहते हैं कि बहनें दारू पी जाते हैं। याद रखना कि आपके गली-मोहल्ले में कांग्रेसी आएं, तो हिसाब चुकता करना इनसे। इन्हीं कर्मों से ये सरकार से बाहर हैं। कांग्रेसी कहते हैं कि गोमांस को टैक्स फ्री कर दिया। इनसे पूछें कि पहले आपकी सरकार थी, तब क्या किया। हमने गो वध पर प्रतिबंध लगाया है। इसका कानून भी है। अगर कोई गोवंश को परेशान भी करता है, तो उसे जेल भेजते हैं। गो हत्यारों को पकडऩे जाते हैं, तो ये कांग्रेसी चिल्लाने लग जाते हैं। कोई भी गो माता को परेशान करेगा, समाज में उसकी जगह नहीं है। उसकी जगह जेल में है। कांग्रेसी गली-मोहल्ले आए तो हिसाब चुकता करना सीएम डॉ. मोहन ने बहनों से कहा कि कोई कांग्रेसी गली-मोहल्ले आए तो उनका हिसाब चुकता करना। अपने इन्हीं कर्मों की वजह से कांग्रेस 20 साल से सत्ता से बाहर है। कांग्रेसी पहले लाड़ली बहनों को गाली दे रहे थे, अब नई कहानी शुरू की है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में गौ-मांस को टैक्स फ्री कर दिया। अब कोई इन मूर्खों से पूछे कि 2004 के पहले तुम्हारी सरकार थी। उस वक्त जो तुमने किया तो उसका हिसाब लेंगे। हमारे यहां कोई भी गौ-हत्या संभव नहीं है। गौवंश को लेकर प्रदेश में सख्त कानून सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार ने गौ-हत्या पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। हम गौ-माता के प्रति ऐसी बात तो सोच भी नहीं सकते। कोई गौ-माता को काटने की तो छोड़ो, अगर उसको परेशान भी करेगा तो हमारी सरकार उसे उठाकर जेल में डाल देती है। हमने कानून बनाया है। हमने कई ट्रक और गाडिय़ां जब्त की हैं, जिनमें भरकर गौवंश की तस्करी की जा रही थी। हम जब गौ-हत्यारों को पकडऩे जाते हैं तो कांग्रेसी हाय रे-हाय रे चिल्लाने लगते हैं। कांग्रेस को गौमाता से कोई लेना-देना नहीं। इनकी गौ-हत्यारों से रिश्तेदारी है। राम मंदिर को लेकर कांग्रेस ने लगाए अड़ंगे कांग्रेसी किसी के नहीं हो सकते। भगवान राम के मामले में भी कांग्रेस ने शपथ पत्र दिया था कि कहां राम, किसने देखे, कहां पैदा हुए, राम का कोई अस्तित्व नहीं है, वो तो काल्पनिक है। लेकिन, जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश से राम मंदिर बना तो कांग्रेसी कहने लगे ही राम हमारे भी हैं। राम मंदिर को लेकर सारे अड़ंगे कांग्रेस ने ही लगाए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने गौशाला के लिए योजना बनाई है। गौ-पालकों को प्रति गाय 40 रुपये प्रदान किए जा रहे हैं। कांग्रेस से पूछो कि उसका इतिहास क्या है। 1960-65 के आसपास करपात्री महाराज साधु संतों को लेकर नई दिल्ली आए थे। उन्होंने सरकार से कहा था कि गौ-माता की हत्या बंद करो और सबको साथ लेकर चलो। लेकिन, कांग्रेसियों ने निहत्थे साधु-संतों पर गोलियां चलवाकर उनकी हत्या का पाप किया। देश इस पाप के लिए कभी कांग्रेस को क्षमा नहीं करेगा। करपात्री महाराज ने अंशन करते-करते शरीर छोड़ दिया। गौ माता को बढ़ाने सरकार प्रतिबद्ध सीएम ने आगे कहा कि महात्मा गांधी के समय कांग्रेस ने अपना चुनाव चिन्ह गाय-बछड़ा रखा। इसके बाद इन्हें गाय-बछड़े से नफरत हो गई और उन्होंने अपना चुनाव चिन्ह हाथ रख लिया। गाय माता कांग्रेसियों को पसंद नहीं और सर्टिफिकेट हमसे ले रहे हैं। कांग्रेस अपने अंदर के पाप देखे। ये पाप उसको खा जाएंगे। हमारी सरकार में जो 25 गाय पालेगा और 40 लाख निवेश करेगा तो हम उसको दस लाख का अनुदान देंगे। हमारी सरकार गौ-माता को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।