मुंबई (ईएमएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म होमबाउंड सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट फोटोशूट भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जाह्नवी व्हाइट फिश कट, स्किन-टाइट ड्रेस में नजर आईं, जिस पर खूबसूरत व्हाइट फ्लॉवर एम्ब्रायडरी की गई थी। हाथ में उन्होंने व्हाइट लिली फ्लावर भी थाम रखा था, जिससे उनका लुक और ज्यादा क्लासी और गॉर्जियस हो गया। उनके शाही अंदाज ने फैंस का दिल जीत लिया। इंस्टाग्राम पर यूजर्स लगातार रेड हार्ट इमोजी पोस्ट कर उनके लुक की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा “बिल्कुल रॉयल प्रिंसेस लग रही हो, जो रोज आकर इंस्टाग्राम पर छा जाती है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया “जितनी तारीफ की जाए कम है…श्रीदेवी को आप पर नाज होगा।” इससे पहले जाह्नवी ने अपना डांडिया लुक फैंस के साथ शेयर किया था, जिसमें वह गहरे लाल रंग के लहंगे में वरुण धवन के साथ कोजी पोज देती नजर आई थीं। उस लुक को भी दर्शकों ने खूब सराहा था। वर्क फ्रंट की बात करें तो होमबाउंड के बाद जाह्नवी की अगली फिल्म सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी 2 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में वह वरुण धवन के साथ रोमांस करती दिखेंगी। फिल्म की कहानी में एक लव ट्रायंगल भी है, जिसमें रोहित सराफ और सान्या मल्होत्रा भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर पहले ही दर्शकों को काफी पसंद आया है और इसके गानों ने भी धूम मचा दी है। पनवाड़ी सॉन्ग ने अब तक 22 मिलियन व्यूज बटोर लिए हैं, जबकि बिजूरिया और तू है मेरी जैसे रोमांटिक गाने भी युवाओं की प्लेलिस्ट में शामिल हो चुके हैं। सुदामा/ईएमएस 30 सितंबर 2025