राज्य
10-Oct-2025


जयपुर (ईएमएस)। नगर निगम ग्रेटर आयुक्त डॉ? गौरव सैनी ने नगर निगम ग्रेटर मुख्यालय पर समीक्षा बैठक कर सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, ऑनलाइन सर्विसेज़, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरण, संपर्क पोर्टल, बजट घोषणा सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल सहित जोन एवं मुख्यालय उपायुक्त सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे। गौरव सैनी ने सभी जोन उपायुक्तों से कहा कि प्रतिदिन फील्ड में जाए, मुख्य मार्गों सहित विभिन्न स्थानों की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण करें। दीपावली पर्व से पूर्व मुख्य मार्गों पर सफाई अभियान चलाकर सफाई की जाए तथा रोडसाइड कचरा पात्र भी लगवाये जाये। कचरा डिपो/जीवीपी पॉइंट (गारबेज वल्नरेबल पॉइंट) को शीघ्र सफाई कर उनका सौंदर्यीकरण किया जाए। खराब लाइटों को दुरूस्त कर नई लाइटें भी लगाई जाए। गौरतलब है कि नगर निगम ग्रेटर की टीमों द्वारा अब तक समस्त जोनों एवं वार्डों में कुल 648 ओपन कचरा डिपो में से 558 ओपन कचरा डिपो समाप्त कर दिए गए हैं। साथ ही शेष 90 ओपन कचरा डिपो की समाप्ति भी टीमों द्वारा की जा रही है। जिससे उन्हें शीघ्र समाप्त कर उनका सौंदर्यीकरण किया जाए। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 10 अक्टूबर 2025