नई दिल्ली(ईएमएस)। सोने में लगातार 16वें दिन तेजी रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम शुक्रवार को 3,403 रुपए बढक़र 1,30,874 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। एक दिन पहले ये 1,27,471 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत में भी तेजी है। यह 3,192 रुपए बढक़र 1,71,275 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। एक दिन पहले चांदी 1,68,083 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले मंगलवार को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी। इस साल अब तक सोने की कीमत 54,712 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,30,874 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 85,258 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,71,275 रुपए प्रति किलो हो गई है। विनोद उपाध्याय / 17 अक्टूबर, 2025