खेल
27-Oct-2025
...


सिडनी (ईएमएस)। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर अपने आलोचकों को करारा जवाब देने वाले भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में सबसे अधिक छक्के लगाने का विश्व रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं। अभी ये रिकार्ड पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट शाहिद अफरीदी के नाम है। अफरीदी ने अपने एकदिवसीय करियर में कुल 351 छक्के लगाए थे, वहीं अब रोहित 349 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित और अफरीदी के बीच अब केवल 2 छक्कों का ही अंतर रह गया है। रोहित ने दूसरे एकदिवसीय में अर्धशतक जबकि तीसरे एकदिवसीय में शतक लगाया था। रोहित ने 121 रनों की नाबाद पारी खेलकर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 50वां शतक था। अपनी इस पारी में हिटमैन ने 13 चौके और 3 लंबे छक्के लगाए। इन 3 छक्कों के साथ रोहित शर्मा पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के सबसे अधिक छक्कों के विश्व रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच गए हैं। अफरीदी ने अपने एकदिवसीय करियर में कुल 351 छक्के लगाए थे, वहीं अब रोहित 349 छक्कों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। रोहित शर्मा और शाहिद अफरीदी के बीच अब केवल 2 छक्कों का ही अंतर रह गया है। भारत को अब दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा के पास सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकार्ड अपने नाम करने का अवसर है। एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के के मामले में तीसरे नंबर है वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। उनके नाम 331 छक्के हैं। वहीं श्रीलंका के सनथ जयसूर्या के नाम 270 और महेन्द्र सिंह धोनी के नाम 229 छक्के हैं। गिरजा/ईएमएस 27अक्टूबर 2025