क्षेत्रीय
            ग्वालियर ( ईएमएस ) | अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज के तत्वावधान में महारानी लक्ष्मीबाई महिला मंडल डीबी सिटी द्वारा नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आयोजित किया जा रहा है। यह महायज्ञ गायत्री शक्तिपीठ गायत्री नगर तानसेन रोड के नेतृत्व में तीन नवंबर से पांच नवंबर तक श्रीराम मंदिर डीबी सिटी में किया जाएगा। तीन नवंबर को दोपहर तीन बजे डीबी सीटी मुख्य द्वार से यज्ञ स्थल पर कलश यात्रा निकलेगी एवं शाम पांच बजे लघु नाटिका के माध्यम से प्रज्ञा अवतार एवं संस्कारों के महत्व को दर्शाया जाएगा। चार नवंबर को सुबह साढ़े आठ बजे से देव पूजन संस्कार एवं गायत्री महायज्ञ संपन्न होगा एवं शाम पांच बजे से दीप यज्ञ होगा। पांच नवंबर को गायत्री महायज्ञ होगा।