क्षेत्रीय
31-Oct-2025
...


रायपुर (ईएमएस)। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन 4 जोन के अंतर्गत बड़े बकायेदार भवन स्वामी पारस भंसाली पर अंतिम सूचना तमिली कर सीलबंदी की नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग की टीम पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र में सम्बंधित स्थल पर पहुंची। स्थल पर सम्बंधित बड़े बकायादार भवन स्वामी पारस भंसाली ने तत्काल नगर निगम जोन 4 राजस्व विभाग की टीम 114682 रूपये सम्पूर्ण बकाया राशि का नगद भुगतान कर स्वयं को सीलबंदी की कार्यवाही से सुरक्षित रखा। आज के बकाया राजस्व वसूली अभियान में नगर निगम जोन 4 राजस्व निरीक्षक ऋषि परोच, सहायक राजस्व निरीक्षक कौशिक राम साहू, मनहरण निषाद, शेख जुनैद, प्रणय ठाकुर सहित जोन क्रमांक 4 राजस्व विभाग के अन्य सम्बंधित राजस्व विभाग कर्मचारियों की सम्बंधित स्थल पर उपस्थिति रही। सत्यप्रकाश/चंद्राकर/31 अक्टूबर 2025