नई दिल्ली (ईएमएस)। अमेरिका के शीर्ष तीरंदाज ब्रैडी एलिसन आजकल आयोजित तीरंदाजी प्रीमियर लीग (एपीएल) के लिए भारत आये हुए हैं। इसी दौरान ब्रैडी ने कहा कि भारत हमेशा ओलंपिक पदक की दौड़ में रहता है। उसके तीरंदाज काफी प्रतिभाशाली है। उन्होंने कहा, ‘‘भारत के पास आज विश्व कप और अन्य चैंपियनशिप में ढेरों पदक हैं। अगर आप अपने सर्वश्रेष्ठ दो रिकर्व तीरंदाजों को मिश्रित टीम में उतारें, तो किसी भी टीम के लिए उन्हें हराना बहुत कठिन होगा।” गौरतलब है कि तीरंदाजी को लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक में पहली बार कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा को शामिल किया जायेगा। उन्होंने कहा, ‘‘ भारतीय तीरंदाजों के पदक की संभावना सिर्फ कंपाउंड में नहीं बल्कि रिकर्व में भी काफी अधिक है। अभी कई भारतीय तीरंदाज काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। साथ ही कहा कि ओलंपिक अभी तीन साल दूर है, पर भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’ एलिसन ने कहा कि किसिक ली को नए रिकर्व मुख्य कोच के रूप में नियुक्त करने की भारतीय तीरंदाजी संघ की योजना एकदम सही है। उन्होंने कहा, ‘‘ वह दुनिया के सबसे अच्छे कोच में से एक है। उन्होंने जहां भी काम किया है वहां ओलंपिक पदक और विश्व चैंपियन दिए हैं। यह भारत के लिए लाभप्रद साबित होंगे। ’’ साथ ही कहा कि मैंने भी अपने करियर के शुरुआती दौर में कोच किसिक ली से प्रशिक्षण लिया था। गिरजा/ईएमएस 03 नवंबर 2025