खेल
03-Nov-2025
...


लाहौर (ईएमएस)। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बना है जिससे वह भुलाना चाहेंगे। है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 में वह बिना खाता खोले ही पेवेलियन लौट गये, इस प्रकार वह इस सात सातवीं बार शून्य पर ही आउट हो गये। इसी के साथ ही वह इस साल 2025 में सबसे अधिक बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं। सबसे अधिक शून्य पर आउट होने वाली सूची में भारतीय बल्लेबाज संजू सैमसन भी शामिल हैं। सैमसन साल 2024 में 5 बार बिना खाता खोले आउट हुए थे। वह संयुक्त रूप से पाकिस्तान लिए टी20 में सबसे ज्यादा बार 0 पर आउट होने वाले बल्लेबाज बने हैं। वह टी20 में 10 बार शून्य पर आउट हुए हैं जबकि पाक के ही उमर अकमल भी इतने ही बार शून्य पर आउट हुए हैं एक साल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज हैं 7 - सैम अय्यूब (2025) 6 - रिचर्ड नगारवा (2024) 5 - रेगिस चकाबवा (2022) 5 - ब्लेसिंग मुजारबानी (2024) 5 - संजू सैमसन (2024) 5 - हसन नवाज (2025) 5 - परवेज हुसैन इमोन (2025) पाक की ओर से टी20 में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज 10 - सैम अयूब 10 - उमर अकमल 8 - शाहिद अफरीदी 8 - बाबर आजम गिरजा/ईएमएस 03 नवंबर 2025