नई दिल्ली (ईएमएस)। पूर्वी दिल्ली के फर्श बाजार में हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी युवक ने बिना मैग्जीन की पिस्तौल युवक पर तान दी, लेकिन चैंबर में फंसी गोली अचानक ट्रिगर दब जान से चल गई। दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां माथे में गोली लगने से एक लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया है। दरअसल, 2 नवंबर की देर भारतीय महिला टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर फर्श बाजार इलाके में एक युवक हर्ष फायरिंग कर रहा था। एक लड़के के रोकने पर वह काफी गुस्सा हो गया है। उसने अपनी पिस्तौल की मैग्जीन निकालकर पास बैठे भाई को पकड़ा दी और फिर पिस्तौल को रोकने पर तान दी। इस बीच पिस्तौल के चैंबर में फंसी गोली चल गई, जिससे हिमांशु यादव (28) नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली उसके सीधे माथे में जा लगी। गोली चलते इलाके में हड़कंप मचा गया। घायल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फर्श बाजार थाने की पुलिस ने आरोपी अनिकेत चौधरी के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान भाई ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। फायरिंग करने के बाद वह दोबारा मकान में आया और मैग्जीन निकालकर भाई को दे दी। इसके बाद जब हिमांशु यादव पिस्तौल घर में रखने की हिदायत दी तो वह काफी गुस्सा हो गया। उसने पिस्तौल हिमांशु पर तान और कहने लगा कि इसमें कुछ नहीं, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और चैंबर में फंसी युवक के माथे में जा लगी। उसके साथ माथे से खून निकलने लगा। वह तुरंत बेहोश होकर फर्श पर जा गिरा। आनन-फानन में उसे नजदीकी हेडगेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया। परिजनों ने गंभीर रूप से घायल हिमांशु को मैक्स अस्पताल पटपड़गंज में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर माथे में लगी गोली निकाल दी है, लेकिन इसके बावजूद युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर मौके से एक पिस्तौल, छह कारतूस से भरी मैग्जीन और दो खाली खोखे बरामद किए हैं। पुलिस ने फरार चल रहे अनिकेत की तलाश तेज कर दी है। अजीत झा/देवेन्द्र/नई दिल्ली/ ईएमएस/06/नवंबर/2025