-अंतरिम पीएम मोहम्मद यूनुस का ऐलान ढाका (ईएमएस)। बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में 15 तारीख से पहले संसदीय चुनाव होंगे। अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने देश को संबोधित करते हुए इसकी जानकारी दी। यूनुस ने यह भी घोषणा की कि जुलाई चार्टर पर जनमत संग्रह (रेफरेंडम) भी संसदीय चुनाव के दिन कराया जाएगा, जिस दिन संसदीय चुनाव होंगे। उन्होंने कहा कि मकसद देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करना है। जुलाई 2025 में, देश के राजनीतिक दलों और नागरिक संगठनों के बीच एक जुलाई चार्टर नाम का संविधान सुधार प्रस्ताव बना था। इसमें 4 अहम चीजें तय करने की कोशिश हुई थी। बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस ने आज घोषणा की कि राष्ट्रीय चुनाव और जुलाई चार्टर पर जनमत संग्रह दोनों एक ही दिन होंगे। सरकार ने यह फैसला मौजूदा राजनीतिक संकट को सुलझाने के प्रयास के तहत लिया है। यूनुस ने गुरुवार दोपहर राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा कि जनमत संग्रह में जनता से जुलाई चार्टर को लागू करने के आदेश पर राय मांगी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके चार अलग-अलग हिस्से होंगे। यूनुस ने कहा कि राजनीतिक दलों की अलग-अलग मांगों के बीच संतुलन बनाने के लिए 100 सदस्यीय ऊपरी सदन का गठन आनुपातिक प्रतिनिधित्व के आधार पर किया जाएगा। यानी जिस पार्टी को जितने वोट मिलेंगे, उसी अनुपात में उसे सीटें दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि जुलाई चार्टर के क्रियान्वयन आदेश की तैयारी अंतिम चरण में है और सरकारी राजपत्र (गजट) की अधिसूचना का इंतजार है। ये सभी फैसले आज सुबह हुई सलाहकार परिषद की बैठक में लिए गए। सरकार ने 3 नवंबर को चेतावनी दी थी कि सभी पार्टियों को एक सप्ताह के भीतर मतभेद सुलझाने होंगे, वरना सरकार जरूरी कदम उठाएगी। लेकिन इसके बावजूद दलों के बीच मतभेद बने हुए हैं।