खेल
17-Nov-2025
...


चेन्नई (ईएमएस)। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की आईपीएल 2026 में कप्तानी की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को मिलना तय है। इसका कारण टीम के कोचिंग स्टाफ का ताजा बयान है जिसमें कहा गया है कि अब युवा नेतृत्व पर भरोसा करने का समय आ गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस सत्र में दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी कप्तानी नहीं करेंगे। धोनी हालांकि टीम के साथ ट्रेनिंग सत्रों में नजर आए हैं पर ये तय है कि वह मेंटॉर की भूमिका ही निभाएंगे। इससे यह अंदाज होता है कि सीएसके भविष्य को देखते हुए कप्तान और टीम को तैयार कर रही है। धोनी मैदान खेलते हैं या नहीं अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना शेष है। सीएसके प्रबंधन के अनुसार अभी तक ऋतुराज कप्तानी के सबसे प्रबल दावेदार बनकर उभरे हैं। वे पहले भी टीम की कप्तानी कर चुके हैं। खिलाड़ियों के साथ उनका अच्छा समन्वय है। व एक युवा नेतृत्वकर्ता के तौर पर पसंद किये गये है। गिरजा/ईएमएस 17 नवंबर 2025