- प्रतिदिन 20 किलोमीटर पद यात्रा मुनिश्री और श्रद्धालु कर रहे - गुरु की आज्ञा संदेश अनुसार मुनिश्री अक्षय सागर जी का नवीन उपसंघ का किया गठन - मुंबई में मुनिश्री के सानिध्य में होंगा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव सीहोर (सीहोर)। दिगंबर जैन संत शिरोमणि समाधिस्थ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज वर्तमान आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के परम प्रभावक आज्ञानुवर्ती शिष्य मुनिश्री अक्षय सागर जी महाराज ऐलक श्री उपशम सागर जी महाराज ससंघ का चातुर्मास भक्ति भाव से सानन्द संपन्न हुआ। वर्तमान आचार्य श्री समय सागर जी महाराज का संदेश आज्ञा प्राप्त होते ही मुनिश्री अक्षय सागर जी महाराज ने सीहोर से 13 नवंबर को मंगल बिहार मुंबई हेतु प्रस्थान किया सीहोर से भारी संख्या में सेवाभावी श्रावक श्राविकाएं मुनिश्री अक्षय सागर जी महाराज के साथ पद यात्रा करते हुए चल रहे हैं । वहीं पड़ गाहन, आहार चर्या विधी विधान से संपन्न करने का सौभाग्य भी प्राप्त कर रहे हैं । प्रतिदिन 20 किलोमीटर पद यात्रा कर 5 दिन में लगभग 100 किलोमीटर दूरी तय कर पद यात्रा ग्राम सतवास से 5 किलोमीटर कि दूरी पर ससंघ पहुंची। जहां रात्रि विश्राम करेंगे। -आज मुनिश्रियो का होंगा आत्मीय मिलन मंगलवार को सुबह सतवास में मंगल प्रवेश होगा जहां स्थानीय श्रावक श्राविकाएं भव्य विशाल बैंड बाजों के अगवानी में पद प्रच्छालन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। वहीं नवीन उपसंघ में मुनिश्री अक्षय सागर जी महाराज के साथ शामिल होंगे मुनिश्री निराकुल सागर जी छुलल्क श्री तत्त्वार्थसागर जी महाराज अगवानी कर पद प्रच्छालन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे तथा आत्मीय मिलन होगा। - मुंबई में पंचकल्याणक महोत्सव आचार्य श्री समय सागर जी महाराज ने मुनिश्री अक्षय सागर जी महाराज का उपसंघ का गठन किया है जिसमें मुनिश्री अक्षयसागरजी जी महाराज के साथ सतवास से मुनिश्री निराकुल सागर जी महाराज क्षुल्लक श्री तत्त्वार्थ सागर जी महाराज ससंघ मुंबई में आगामी दिसंबर माह में मुनिश्री अक्षयसागरजी जी महाराज के सानिध्य में होने जा रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होंगा। इसी प्रकार ऐलक श्री उपशम सागर जी महाराज नवीन उपसंघ मुनिश्री निर्वेगसागर जी महाराज के साथ जबलपुर पहुंचेंगे जहां ऐलक श्री उपशम सागर जी महाराज को मोक्ष मार्ग के पथ पर अग्रसर आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के कर कमलों से आशीर्वाद से मुनिश्री दीक्षा संभावित है।