- कुटुंब प्रबोधन एवं पंच परिवर्तन को लेकर हुआ बौद्धिक देवास (ईएमएस)। लघु उद्योग भारती देवास द्वारा दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्य परिवार सहित सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघचालक अजय गुप्ता, विशेष अतिथि विद्या भारती के सुंदरलाल शर्मा थे। वहीं अतिथि अखिल भारतीय उपाध्यक्ष समीर मूंदड़ा, इकाई अध्यक्ष सुभाष शिंदे, महिला इकाई अध्यक्ष रचना तलाटी, सामाजिक कार्यकर्ता राहुल डांगा थे। स्वागत भाषण सुभाष शिंदे ने दिया। समीर मूंदड़ा ने लघु उद्योग भारती के राष्ट्रव्यापी कार्यक्रमों के बारे में बताया। सुंदरलाल शर्मा ने कुटुंब प्रबोधन पर विस्तृत जानकारी दीञ वहीं अजय गुप्ता ने संघ के शताब्दी वर्ष में वर्ष चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में बताया और पंच परिवर्तन पर की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला शक्तियों द्वारा बच्चों और बड़े लोगों के लिए बौद्धिक खेल कराए गए। इस अवसर कर प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश मुकाती, प्रांत सह सचिव प्रतीक गुप्ता, संजय तालाटी, मुकेश वर्मा, संजय कारपेंटर, अखिलेश तिवारी, संकेत राय, तरुण शुक्ला, पंकज चंदावत, दर्पण सोलंकी, विमल शर्मा, भरत व्यास वही महिला इकाई से सचिव किन्शू गुप्ता, प्रीति सिंगी, राधिका मूंदड़ा, मोनिका शर्मा, सारिका मुकाती, सारिका राय, रुचिका उपाध्याय अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र जायसवाल ने किया। आभार इकाई सचिव विजेंद्र उपाध्याय ने माना। उक्त जानकारी जितेंद्र जायसवाल ने दी।