क्षेत्रीय
21-Nov-2025
...


कोरबा (ईएमएस) कोरबा नगर निगम ने कोहड़िया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई कराई। इसकी वजह से शाम के समय लगभग 30 हजार घरों में पानी आपूर्ति प्रभावित रही। निगम ने कहा हैं की कोहड़िया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट की सफाई हो गयी हैं अब पुनः पानी आपूर्ति सुचारु रूप से होंगी। उल्लेखनीय हैं की नगर निगम क्षेत्र में कोहड़िया ट्रीटमेंट प्लांट से ही पानी आपूर्ति की जाती है। लंबे समय से इसकी सफाई और मरम्मत नहीं हुई थी। जिससे कई क्षेत्र में प्रेशर के साथ पानी नहीं आया। जानकारी दी गयी कि मरम्मत की वजह से पानी आपूर्ति प्रभावित है। इसके अंतर्गत कोरबा, टी.पी. नगर, रविशंकर शुक्ल और कोसाबाड़ी जोन के वार्ड में इसका प्रभाव पड़ा। बारिश के समय ट्रीटमेंट प्लांट में पानी के साथ मिट्टी भी आ गई थी। सफाई के दौरान टंकी से बड़ी मात्रा में मिट्टी निकली गई। बालको क्षेत्र में सुबह व शाम को भी पानी आपूर्ति की गई। गर्मी के समय ही पानी की खपत अधिक होती है। इस वजह से टैंकर की मांग भी नहीं रही। नगर निगम के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह ने बताया कि सफाई के बाद टंकियां को भरा जा रहा है।अब पानी आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।