अंतर्राष्ट्रीय
28-Nov-2025
...


बिश्केक (ईएमएस)। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि रूस कभी यूरोप पर हमला नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि अगर यूरोप चाहे, तब वह उन्हें लिखित आश्वासन दे सकते हैं। उन्होंने यूरोप पर रूसी हमले की आशंका को पूरी तरह बकवास बताया है। पुतिन ने कहा कि यूरोपीय नेता सिर्फ हथियार बनाने वाली कंपनियों के तलवे चाट रहे हैं। वे अपनी जनता के लिए एक झूठा वहम पैदा करना चाहते हैं। इसके पहले जर्मनी के विदेश मंत्री योहान वेडफुल ने आरोप लगाया था कि रूस अगले चार साल में किसी नोटो देश पर हमला कर सकता है। जर्मन विदेश मंत्री वेडफुल ने बताया था कि जर्मन खुफिया एजेंसियों के मुताबिक रूस 2029 तक नाटो के खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है। पुतिन का यह बयान तब आया है जब अमेरिका, यूरोप और यूक्रेन के बीच रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने के लिए नई शांति योजना पर चर्चा चल रही है। पुतिन ने कहा कि रूस के कब्जे वाले इलाकों से यूक्रेन की सेना को पीछे हटना होगा। इस समय रूस का यूक्रेन के 19 प्रतिशत से ज्यादा हिस्से पर कब्जा किया हुआ है। इसमें ज्यादातर हिस्सा डोनबास और लुहान्सक प्रांत का है। पुतिन के मुताबिक युद्ध रोकने के लिए यूक्रेनी सेना को पीछे हटना होगा। पुतिन ने कहा कि रूस बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन जरूरत पड़ने पर लड़ाई जारी रखने का विकल्प भी खुला है। आशीष दुबे / 28 नवबंर 2025