राष्ट्रीय
01-Dec-2025
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। भारतीय मौसम विभाग ने कहा कि चक्रवाती तूफान दित्वा जो वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी तटों पर केंद्रित है, पिछले छह घंटों में 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ गया है। आईएमडी के मुताबिक यह सोमवार सुबह 5:30 बजे दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के आसपास के क्षेत्रों, उत्तरी तमिलनाडु-पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटों पर केंद्रित था। आईएमडी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों पर बना गहरा दबाव पिछले 6 घंटों में 10 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर की ओर बढ़ा। आईएमडी ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों से चक्रवात दित्वा के अवशेषों के केंद्र की न्यूनतम दूरी करीब 40 किमी है। मौसम संगठन ने भविष्यवाणी की है कि गहरा अवदाब संभवतः उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के समानांतर उत्तर की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा और अगले 12 घंटों में एक अवदाब में कमजोर हो जाएगा। आईएमडी ने कहा कि उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी के तटों से गहरे अवदाब के केंद्र की न्यूनतम दूरी करीब 40 किमी है। इसके अगले 12 घंटों में उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी और दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तटों के समानांतर उत्तर की ओर धीरे-धीरे आगे बढ़ने और एक अवदाब में कमजोर होने की संभावना है। सिराज/ईएमएस 01दिसंबर25