राष्ट्रीय
04-Dec-2025


सहारनपुर(ईएमएस)। सहारनपुर में 10 हजार रुपए के लिए कोबरा से कटवाने वाले युवक सिकंदर नाथ (34) की मौत हो गई। वह सडक़ किनारे जड़ी-बूटी बेचने का काम करता था। दावा करता था कि उसके पास ऐसी जड़ी-बूटी है, जिससे सांप के काटने का भी असर नहीं होगा। इसे लेकर उसकी कुछ लोगों से बहस हो गई। उन्होंने सिकंदर नाथ को कोबरा से कटवाकर अपनी बात साबित करने को कहा। उन लोगों ने ऐसा करने पर सिकंदर नाथ को 10 हजार रुपए देने की बात भी कही। सिकंदर तैयार हो गया। लोगों ने मना भी किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद सिकंदर ने हाथ की उंगली में सांप से कटवा लिया। शर्त लगाने वाले लोग वीडियो बनाते रहे। कुछ देर बाद ही सिकंदर की तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। विनोद उपाध्याय / 04 दिसम्बर, 2025