05-Dec-2025
...


- सीधी जिले में तीन मकान और फार्महाउस पर एक साथ की गई कार्यवाही भोपाल(ईएमएस)। शासकीय हाई स्कूल खोखरा जिला सीधी के प्राचार्य अभिमन्यु कुमार सिंह चौहान उर्फ बब्लू सिंह पिता स्व. राज बहादुर सिंह चौहान (53) के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में ईओडब्ल्यू भोपाल में मिली शिकायत के सत्यापन बाद आरोपी अभिमन्यु कुमार सिंह चौहान उर्फ बब्लू सिंह के खिलाफ 3 दिसंबर 2025 को धारा 61(2),13 (1)बी,13(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओ में मामला दर्ज किया गया था। आगे की कार्यवाही करते हुए ईओडब्ल्यू टीम रीवा द्वारा 5 दिसंबर शुक्रवार को आरोपी अभिमन्यु चौहान के रानी दुर्गावती वार्ड सीधी, ग्राम मड़वाह स्थित तीन घरों और फार्महाउस पर कोर्ट से सर्च वारंट लेकर एक साथ रेड की कार्यवाही की गई है। तलाशी के दौरान अभिमन्यु के 2 मंजिला आलीशान मकान,जमीन, 10 चार पहिया और 4 दो पहिया पहिया वाहन सहित सोने-चांदी के जेवरात के साथ ही अन्य कीमती सामग्री मिली है। टीम द्वारा आरोपी के बैंक खातो और बैंक लॉकर खोले जाने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही में ईओडब्ल्यू की 15 सदस्यीय टीम में कार्यवाहक निरीक्षक हरीश कुमार त्रिपाठी,निरीक्षक मोहित सक्सेना,कार्यवाहक निरीक्षक प्रियंका पाठक,उप निरी. पवन राज,अभिषेक पाण्डेय,आर. संतोष कुमार पाण्डेय,प्र.आर.पुष्पेन्द्र पटेल, सत्यनारायण मिश्रा,घनश्याम त्रिपाठी,पूजा सिंह,आर. पूर्णिमा सिंह,अजय पाण्डेय, अमित दुबे शामिल रहे। जुनेद / 5 दिसंबर